सुपौल, जुलाई 1 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। आर्द्रा नक्षत्र में हुई बारिश के साथ ही खेतों में धान की रोपनी शुरू हो गई है। रिमझिम बारिश के बीच किसान अपने-अपने खेतों में धान की रोपनी कर रहे थे। बड़े बुजुर्गों का कहना है कि खेती अगता करने से उपज अच्छी होती है। इसलिए आद्रा नक्षत्र में 22 जून से 10 जुलाई तक धान की रोपनी करने को उत्तम माना गया है। जो किसान छह जुलाई तक धान की रोपनी कर लेते हैं धान की उपज अच्छी होगी। जबकि एक पखवाड़े से हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। बिचड़े भी डूबे गए हैं। यह भी पढ़ें- नहरों में पानी आया तो धान की खेती ने पकड़ी रफ्तार, 95 फीसदी डाले गए बिचड़े किसान उन्हें बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उपरी इलाके में जहां जलजमाव की स्थिति नहीं है यहां खेतों में तैयार बिचड़े लहलहा रहे हैं। अभी भी ट्रैक्टर...