Supaul News: सुपौल : चोरी का शातिर आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, धुनाई के बाद पुलिस ने भेजा जेल
सुपौल, सितम्बर 25 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय बाजार में लगातार चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाला शातिर चोर मो हजरत निवासी वार्ड संख्या 13 आखिरकार शुक्रवार को ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी का इलाज कराकर उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात आरोपी मो. हजरत ने मेंही मोबाइल दुकान में छत के रास्ते प्रवेश कर एक दर्जन से अधिक महंगे मोबाइल और काउंटर से हजारों रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद वह अपने सुरक्षित ठिकाने पर छिपा हुआ था। शुक्रवार को सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा और उसकी धुनाई कर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि गुरुवार रात की घटना के बाद पुलिस आरोपी के घर दबिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.