Supaul News: सुपौल : चोरी करने आए चोर अपने साथ सबूत भी ले गए
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में चोरों ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसमें सामान के साथ सबूत भी साथ ले गए। डिग्री कॉलेज चौक से किशनपुर जाने वाली सड़क पर सुकुमारपुर के पास स्थित शिवम एंटरप्राइजेज में बुधवार देर रात घुसे चोरों ने दुकान और गोदाम के ताले तोड़कर मोटर पाइप, तार के बंडल और नकदी समेत हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। वारदात के बाद चोर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक सतीश कुमार को चोरी की जानकारी हुई। दुकान संचालक सतीश कुमार के अनुसार सुबह पहुंचने पर मुख्य ग्रिल की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाने पर गल्ले का ताला भी टूटा हुआ था। गोदाम की जांच की गई तो वहां का ताला भी टूटा मिला। सामान मिलाने पर मोटर पाइप, तार के बंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.