सुपौल, जुलाई 4 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलने लगा है। निर्मली नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को चेतना सत्र के बाद पढ़ाई के दौरान अचानक चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को चक्कर आने, घबराहट और कमजोरी की शिकायत होने लगी, जिससे विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्राओं को तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इनमें से एक छात्रा की स्थिति अधिक प्रभावित होने पर उसे इलाज के लिए स्थानीय बालाजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य छात्राओं को प्राथमिक उपचार और आराम के बाद सामान्य स्थिति में बताया गया। इस बाबत विद्यालय के प्र...