सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। क्षेत्र में लगातार पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय बाजारों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कार्यों से बाहर निकले लोग भी तेज धूप और उमस के कारण बेहाल नजर आए। भीषण गर्मी के चलते राहगीर छांव की तलाश करते दिखाई दिए। वहीं, ठंडे पेय पदार्थ, नींबू पानी, लस्सी और अन्य शीतल पेयों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बार-बार पानी और शीतल पेयों का सहारा लेते नजर आए। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के एवं सूती वस्त्र प...