सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की नौआबाखर पंचायत के वार्ड 11, 13, 14 एवं 15 में अबतक सरकार की महत्वाकांक्षी सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मामले को लेकर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार साह ने बीडीओ को आवेदन सौंपकर अविलंब सौर ऊर्जा लाइट लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गांवों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मतसरकार की योजना का लाभ मुखिया ने अपने आवेदन में कहा है कि पंचायत के उक्त चारों वार्ड आज भी इस योजना से वंचित हैं। इससे शाम होते ही कई इलाकों में अंधेरा छा जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की योजना के तहत प्रखंड की सभी पंचायतों और वार्डों में सौर ऊर्जा लाइट लगाई जानी...