सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर मुख्यालय बाजार में अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक घोषणा के चार माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्रवाई शुरू नहीं होने से दुकानदारों में परेशानी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन के निर्देश पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे से टीन, छज्जा, सामान और अन्य अस्थायी संरचनाएं हटा ली थीं। कई दुकानदारों ने दुकान का अगला हिस्सा भी तोड़कर पीछे कर दिया था। दुकानदारों का कहना है कि उस समय प्रशासन की ओर से जल्द अतिक्रमण हटाने की बात कही गई थी। इसी भरोसे पर उन्होंने नुकसान उठाकर दुकानें पीछे कर ली। अब महीनों बीत जाने के बावजूद अभियान शुरू नहीं हुआ है। खाली जगह का इस्तेमाल करने में भी दुकानदार असमंजस में हैं। दुकानदारों ने कहा कि गणेश पूजा, दुर्गापूजा और दीपावली जैसे त्योहार नजदीक हैं। ...