Supaul News: सुपौल : चार पंचायतों में निकली तिरंगा यात्रा, पंचायत भवन में समापन
सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: किशनपुर,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। किशनपुर उत्तर पंचायत के मुखिया दशरथ प्रसाद साह, मलाढ़ पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी,अंदौली पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी, नौआबाखर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार साह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी मुखिया ने अपने-अपने पंचायत भवन से तिरंगा यात्रा शुरू की। यात्रा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के दौरान स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इसके बाद चारों पंचायतों की तिरंगा यात्रा अपने अपने पंचायत भवन पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : किशनपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.