सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को नशामुक्ति अभियान को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता सीताराम यादव ने की। बैठक में सुभाष कुमार यादव ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर अभिशाप बन चुका है। युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर जागरूकता अभियान चलाना होगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राजापाकर में नशे के खिलाफ जागरूक अभियान में शामिल हुए ग्रामीण नशे का जुर्माना बैठक में पूर्व के निर्णय की समीक्षा करते हुए नशे का सेवन करते पकड़े जाने पर 5100 रुपये तथा नशीले पदार्थ की बिक्री करते पकड़े जाने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय बरकरार रखा गया। नशे का सेवन करने वालों की गुप्त सूचना देने पर 600 रुपये और नशीले पदार्थ ...