सुपौल, अक्टूबर 18 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। जिलेभर में महाअष्टमी के मौके पर रविवार को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। महाअष्टमी के मौके पर अलसुबह से ही आस्था का सैलाब देवी मंदिर और पूजा पंडालों में उमड़ पड़ा। शहर से लेकर गांव-कस्बों तक में भक्ति भाव चरम पर रहा। खासतौर से भगवती दर्शन और खोइंछा भरने के लिए अल सुबह से सुहागिनों का मंदिर-पंडालों में सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। पूरे दिन पूजा पंडालों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मजिस्ट्रेट के साथ-साथ शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन नजर रख रही है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सुबह से खोइंछा भरने को जुटीं महिलाएं, कई मंदिरों में निशा पूजा का आयोजन उधर, सोमवार ...