Supaul News: सुपौल : घूरन में कोसी का रौद्र रूप, कई एकड़ जमीन नदी में समाई
सुपौल, अगस्त 19 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के घूरन पंचायत में कोसी नदी का कटाव एक बार फिर तेज हो गया है। नदी की तेज धारा किसानों की उपजाऊ जमीन को लगातार अपने आगोश में ले रही है। पिछले कुछ दिनों में कई एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है।
कटाव का खतरा कटाव की रफ्तार से अब घूरन पंचायत के वार्ड नंबर-6 में बसे परिवारों के घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तत्काल प्रभावी सुरक्षा कार्य नहीं कराया गया तो नदी की धारा खेतों को काटते हुए आबादी तक पहुंच सकती है। कटाव की गंभीर स्थिति की जानकारी पंचायत के मुखिया अबू नसर ने संबंधित विभाग को दी। सूचना के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
सुरक्षा कार्य की कमी इसके बाद फ्लड फाइटिंग का काम शुरू कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निरीक्षण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.