Supaul News: सुपौल : घास लेकर नदी पार कर रही महिला की डूबने से मौत
सुपौल, जुलाई 25 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मुरली पंचायत की वार्ड एक में शनिवार को घाघर नदी में डूबने से एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मुरली पंचायत के वार्ड एक निवासी फुलेंद्र मुखिया की पत्नी सुकनी देवी (30 वर्ष) शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घास लेकर घाघर नदी पार कर रही थी।
घटना का विवरण स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के बीचोंबीच मिट्टी का जमाव हो गया है, जिस होकर लोग नदी पार करते हैं। सुकनी देवी भी नदी पार कर रही थी। इसी दौरान नदी में पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चली गई। जिसके कारण घाघर नदी में डूबने से मौत हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद सुकनी को नदी में डूबता देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तबतक वह नदी की तेज धारा में बह गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घाघर नदी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.