Supaul News: सुपौल : घर से हथियार और एक जिंदा कारतूस बरामद, दो युवक गिरफ्तार
सुपौल, नवम्बर 24 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक आर्म्स और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान वार्ड 25 निवासी विक्रम कुमार उर्फ बेताल और नगर परिषद क्षेत्र के ही मिल्लु कामत उर्फ विकास के रूप में हुई है। सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड 25 निवासी विक्रम कुमार अपने घर में हथियार के साथ मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। इस दौरान एक आर्म्स और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मौके पर मौजूद दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.