Supaul News: सुपौल : घर में सोता रहा परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात
सुपौल, अक्टूबर 11 -- कुनौली में घर से लाखों के जेवरात चोरी Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। कुनौली थाना क्षेत्र के वार्ड 15 में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब साढ़े सात लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। रविवार की रात तीन बजे गृहस्वामी प्रकाश कुमार की नींद खुली तो कमरे में ट्रंक खुला मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो पड़ोसी प्रवीण कुमार सिंह के घर के बरामदे में जेवर के डिब्बे और बैग बिखरे मिले। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित प्रकाश कुमार ने कुनौली थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, चोर घर से करीब 42 ग्राम सोने के आभूषण ले गए, जिनकी कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.