सुपौल, अक्टूबर 28 -- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अनुसार, कुछ सामान्य मिलावट की पहचान घर पर शुरुआती परीक्षणों से की जा सकती है, एफएसएसएआई के अनुसार दूध में पानी की मिलावट का अंदाजा लगाने के लिए चिकनी, तिरछी सतह पर उसकी एक बूंद डालकर प्रवाह देखा जा सकता है। दूध, मावा और पनीर के नमूने को पानी में उबालकर ठंडा करने के बाद आयोडीन की कुछ बूंदें डालने पर नीला रंग स्टार्च की मौजूदगी का संकेत देता है। घी में आयोडीन डालने पर भी नीला रंग स्टार्च की मिलावट का संकेत हो सकता है। हालांकि, इन परीक्षणों से सभी प्रकार की म...