सुपौल, सितम्बर 23 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर रेफरल अस्पताल में बुधवार को ग्रामीण चिकित्सकों के लिए संक्रामक रोगों की पहचान, बचाव और समय पर सूचना देने से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों ग्रामीण चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ही संक्रामक बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की पहचान करना और त्वरित जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाना है, ताकि किसी भी बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

प्रशिक्षण की जानकारी प्रशिक्षक समीर कुमार सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों को मरीजों के शुरुआती लक्षणों को पहचानने, संदिग्ध मामलों की रिपोर्टिंग करने और गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल रेफर करने की विस्तृत जानकारी ...