सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: सुपौल,एक संवाददाता। सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चौक-चौराहों पर देर रात तक दुकानें खुले रहने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने की शिकायत सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News बढ़ती चोरी से लोगों में दहशतग्रामीणों की समस्या ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक निगरानी के अभाव में ऐसी स्थिति बन रही है, जिससे आए दिन मारपीट सहित अन्य घटनाएं घटित हो रही हैं और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय के बाद भी निजी स्वार्थवश दुकानें खुली रखी जाती हैं। देर रात तक चाय, पान और अन्य दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती है, जिससे राहगीरों, महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है।छिनतई और चोरी की घटनाएं ग्रामीणों ने बताया कि चौक-चौर...