सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड की चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर चुनाव प्रक्रिया की जांच कराने तथा नियमों के अनुरूप चुनाव कराने की मांग की है।

चुनाव कार्यक्रम ग्रामीणों के द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि समिति का चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए 19 अगस्त 2026 को नामांकन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। जबकि सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के ज्ञापांक संख्या 2529 तथा समिति की नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप चुनाव से पहले आम सूचना और मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। दिए गए आवेदन में मतदाता सूची के सत्यापन और प्रकाशन की प्रक्रिया पर भी सवाल...