सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। बाजार क्षेत्र के गोल चौक के समीप वर्षों पहले बनाया गया सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। शौचालय के बंद रहने से स्थानीय लोगों और बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शौचालय के ठीक सामने कचरा जमा होने से आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है।

शौचालय की आवश्यकता गोल चौक बाजार का प्रमुख क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बाजार आने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने शौचालय को चालू कराने और सामने जमा कचरे को हटाने की मांग की थी।

बीडीओ का निरीक्षण मामले की जानकारी मिलने पर प्रतापगंज बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंद पड...