Supaul News: सुपौल : गैस चूल्हे से लगी आग, नकदी समेत संपत्ति राख
सुपौल, अगस्त 7 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। गैस सिलेंडर से लगी आग में एक मजदूर परिवार के घर नगदी समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की राघोपुर पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर सायत वार्ड एक में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जाता है कि गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, साथ ही परिवार की जमा पूंजी और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए।
पीड़ित का आवेदन वहीं पीड़ित गृहस्वामी मनु कुमार ने राघोपुर अंचलाधिकारी और थाना को दिए गए आवेदन में आवेदन में बताया कि गुरुवार को उनके घर में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। जब तक वे शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा करते, तब तक आग पूरे घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.