Supaul News: सुपौल : गेहुआ नदी में उपलाता मिला शव, फैली सनसनी
सुपौल, सितम्बर 16 -- Supaul News: मरौना, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अगरगरहा गांव के पास बुधवार की सुबह गेहुआ नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में शव देखने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मरौना थानाध्यक्ष रेमन भास्कर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नदी में कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष रेमन भास्कर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.