सुपौल, अक्टूबर 12 -- करजाईन में 65 लाख की लूट Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। सुपौल जिले के करजाईन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 में रविवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक संवेदक के घर में घुसकर करीब 65 लाख रुपये के नकदी, जेवरात और अन्य सामान लूट लिए। लगभग 10 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने करीब एक घंटे तक घर में लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने गृहस्वामी सत्येंद्र नारायण सिंह और उनकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। लूटपाट के बाद अपराधी गृहस्वामी दंपती को घर के अंदर बंद कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करजाईन बाजार से पश्चिम स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह के आवासीय परिसर में रविवार की देर रात करीब एक बजे अपराधी दीवार फांदकर दाखिल हुए। इसके बाद अंदर से बंद मुख्य ग...