सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: बलुआ बाजार,एक प्रतिनिधि। बलुआ बाजार अंतर्गत मटियारी निवासी पूर्व मुखिया जयकृष्ण गुरुमेता के पुत्र एवं क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी स्वर्गीय मदन मोहन गुरुमैता की पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिवार, ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाजसेवा के कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन पुण्यतिथि के अवसर पर उनके,चाचा नन्द मोहन गुरुमैता,विजय गुरुमैता, सुपुत्र डॉ. अभय गुरुमैता, अजय गुरुमैता, ने मध्य विद्यालय, मटियारी तथा भाववी प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच जूतों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य स्व. गुरुमैता बाबू की शिक्षा, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना ...