सुपौल, अक्टूबर 16 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली किशनपुर की बेटी प्रिया कुमारी अब जापान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के गुर सीखेगी। राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर प्रिया ने सुपौल सहित पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच के दम पर गांव की बेटियां भी देश-दुनिया में अपनी पहचान बना सकती हैं। प्रिया किशनपुर दक्षिण पंचायत के फुलकहा गांव निवासी शिक्षक शिव शंकर मंडल और शिक्षिका रंजीता कुमारी की पुत्री हैं। यह भी पढ़ें- बिहार की बाल वैज्ञानिक प्रिया का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, मिला नेशनल अवॉर्ड, जाएगी जापान उनके पिता...