Supaul News: सुपौल : गांधी-शास्त्री की जयंती पर व्यापार संघ ने दी श्रद्धांजलि
सुपौल, अक्टूबर 2 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सुपौल व्यापार संघ कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। व्यापार संघ के अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, लालबहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा देकर देश के जवानों और किसानों के महत्व को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक उनके आदर्शों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.