Supaul News: सुपौल : गणेश महोत्सव की तैयारी पूरी, आज निकलेगी कलश यात्रा, 351 कन्याएं होंगी शामिल
सुपौल, सितम्बर 14 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बप्पा पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाले 11 दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शहर में जगह-जगह झंडे, होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं। कलाकार गणेश भगवान की 11 फीट ऊंची प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को 351 कन्याओं की सहभागिता से कलश यात्रा निकाली जाएगी। समिति के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या महाआरती होगी और गणेश भगवान को 1100 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। 16 से 22 सितंबर तक गांधी पार्क में भागवत कथा होगी, जिसका वाचन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से पहुंच रहीं प्रसिद्ध कथा वाचिका कृष्ण सुनेना दीदी करेंगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पबड़ा गांव में पहली बार सजा भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.