Supaul News: सुपौल : खोंटाहा में एसएसबी ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , बीरपुर की ओर से सोमवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाइब्रेंट विलेज खोंटाहा में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 88 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। शिविर में कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. नरेश कुमार और जीडीएमओ डॉ. विभूति प्रियदर्शनी ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। मौके पर समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट मयूर रंगारी सहित एसएसबी के अन्य जवान मौजूद थे। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षा बल और स्थानीय लोगों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.