Supaul News: सुपौल : खेत में पटवन कर रहे युवक की करंट से मौत
सुपौल, जुलाई 2 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत के वार्ड पांच में बुधवार को खेत के पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सुखासन पंचायत के वार्ड पांच निवासी हरभोली यादव का 30 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार मोटर चलाकर खेत का पटवन कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया।
घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए किशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.