Supaul News: सुपौल : खेत की सिंचाई के दौरान करंट से किसान की मौत
सुपौल, जुलाई 23 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के लतौना वार्ड 12 स्थित यादव टोला में गुरुवार को खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान लतौना वार्ड 12 यादव टोला निवासी स्व. महेंद्र यादव के 35 वर्षीय पुत्र हरिशंकर कुमार के रूप में हुई है।
घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि हरिशंकर कुमार गुरुवार सुबह धान की रोपाई के लिए खेत की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान बिजली मोटर का तार जोड़ते समय उनका हाथ करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही वह खेत में ही गिर पड़े। घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी।
मौत की पुष्टि ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कर किसी तरह उन्हें करंट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.