सुपौल, नवम्बर 28 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में खाद की कालाबाजारी और कृषि कार्यों में लगातार बढ़ती लागत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेती के लिए जरूरी खाद निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। किसानों के अनुसार कई खाद विक्रेता निर्धारित मूल्य से 400 से 800 रुपये तक अधिक वसूली कर रहे हैं। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। पहले से ही महंगाई, मौसम की अनिश्चितता और फसलों के उचित मूल्य नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे किसानों के सामने अब खेती करना भी चुनौती बनता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जिले के कई किसान पारंपरिक खेती छोड़ने को विवश हैं। सदर प्रखंड के बरैल निवासी किसान अजय कुमार सिंह ने कहा कि खेती अब पहले की तरह आसान और लाभकारी नहीं रह गई है। ...