सुपौल, सितम्बर 15 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। किसानों को खरीफ फसलों में कीट एवं व्याधि प्रबंधन की जानकारी देने और जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में सोमवार को एकदिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएओ नीतीश कुमार, प्रगतिशील किसान राजेन्द्र प्रसाद यादव, एटीएम पंकज कुमार, कृषि समन्वयक सुनील कुमार एवं बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अमन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

किसान गोष्ठी का आयोजन कृषि विभाग एवं आत्मा, सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी का विषय खरीफ फसलों में कीट एवं व्याधि प्रबंधन रखा गया था। बीएओ नीतीश कुमार ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए इस तरह की गोष्ठियों का आयोजन जरूरी है। उन्होंने धान म...