Supaul News: सुपौल : खड़े ट्रक से 39.75 लीटर शराब बरामद, ट्रक जब्त
सुपौल, सितम्बर 12 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही के वार्ड 3 में एनएच-106 के किनारे खड़े एक ट्रक से शुक्रवार शाम मद्यनिषेध पुलिस ने 39.75 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने शराब बरामद करने के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है। मद्यनिषेध थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि करजाइन रोड स्थित एनएच-106 के किनारे खड़े ट्रक संख्या बीआर-11एस-7417 के केबिन में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है।
शराब की बरामदगी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे अमित भगत के घर के पास खड़े ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में सीट के नीचे छिपाकर रखी गई रॉयल स्ट्रॉन्ग शराब की 53 बोतल, कुल 39.75 लीटर, बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया।
अवैध शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.