सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत एवं नगर परिषद उत्तर पैक्स में कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं,हालांकि जैसे-जैसे दिन ढलता गया,मतदान की गति कुछ धीमी पड़ती गई।

मतदाता विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद उत्तर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए पांच और सदस्य पद के लिए 22 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। और यहां कुल 5,739 मतदाता पंजीकृत थे,जिनमें से दिन के तीन बजे तक 43 प्रीतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान के लिए कुल नो मतदान केंद्र बनाए गए...