Supaul News: सुपौल : कोसी महासेतु के पास सड़क हादसे में युवक की घटनास्थल पर हुई मौत
सुपौल, अगस्त 16 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 27 स्थित कोसी महासेतु के पूर्वी भाग के समीप शनिवार की शाम करीब चार बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरपुर वार्ड 8 निवासी सुनील पांडे के पुत्र मनोज पांडे 30 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच 27 पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार मनोज पांडे अपनी बहन के घर दरभंगा से बाइक से वीरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोसी महासेतु के पूर्वी भाग के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.