Supaul News: सुपौल : कोसी बांध पर बाइक की टक्कर से पांच साल के मासूम की मौत
सुपौल, सितम्बर 8 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द वार्ड 4 में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे पूर्वी कोसी बांध पर बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। परिजनों ने बच्चे को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी मातम का माहौल है। मृतक की पहचान पिपरा खुर्द वार्ड 4 निवासी ललन कुमार मंडल के पांच वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी परिजनों के अनुसार आदित्य मंगलवार को शौच के लिए बांध की ओर गया था। इसी दौरान सड़क से गुजर रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.