Supaul News: सुपौल : कोसी नदी में डूबी ढाई वर्षीय बच्ची लापता
सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। निर्मली अंचल क्षेत्र की दिघिया पंचायत स्थित कमला स्थान के समीप बुधवार दोपहर कोसी नदी में डूबने से ढाई वर्षीय बच्ची लापता हो गई। लापता बच्ची की पहचान दिघिया गांव के वार्ड-2 निवासी प्रमोद मुखिया की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर बच्ची घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गई और अचानक नदी के गहरे पानी में चली गई।
तलाश की कार्रवाई बच्ची के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर निर्मली के अंचलाधिकारी विजय प्रताप मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से कोसी नदी में बच्ची की खोज शुरू कराई गई। ग्रामीण भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.