सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी नदी की बाढ़ ने सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सिरे पंचायत में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। चारों तरफ फैले बाढ़ के पानी के बीच खेल रहे दो साल के मासूम की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड 6 की है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराममृतक की पहचान मृतक की पहचान भूपेंद्र मंडल के दो वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार दोपहर घर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते हिमांशु बाढ़ के पानी की ओर चला गया। गांव के चारों ओर कोसी नदी का पानी फैला हुआ है। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला ग...