Supaul News: सुपौल : कोसी के कटाव से आफत, पलायन करने को लोग विवश
सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। कोसी तटबंध के भीतर दुबियाही पंचायत के वार्ड 6 बेला गोठ में कोसी नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव निरोधी कार्य कराए जाने के बावजूद नदी की धारा पर नियंत्रण नहीं हो सका है। लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों के उपजाव जमीन के साथ साथ लोगों घर नदी में समाते जा रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। जान-माल की सुरक्षा को लेकर कई परिवार अपने घर उजाड़कर ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में रहना सुरक्षित नहीं रह गया है। कभी भी उनके घर कोसी नदी की धारा में समा सकते हैं। कटाव की भयावह स्थिति को देखते हुए लोग अपने आशियाने को स्वयं उजाड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को विवश हैं। बावजूद इसके अब तक प्रशासन की ओर से राहत एवं पुनर्वास की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.