Supaul News: सुपौल : कोर्ट के वारंट पर गिरफ्तार हुआ अभियुक्त
सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कटैया वार्ड 15 निवासी वारंटी अभियुक्त कमलेश्वरी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इसके विरुद्ध सुपौल के न्यायालय में कोर्ट कंप्लेन संख्या 603सी/24 दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे इस अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसी आलोक में पिपरा पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्त कमलेश्वरी यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को सुरक्षा के साथ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त काफी समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। इस कारण न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.