सुपौल, अगस्त 19 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुर थाना क्षेत्र की भगवानपुर पंचायत के समदा वार्ड 14 में बुधवार शाम राजपुर कैनाल के पूर्वी किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि बुधवार करीब पांच बजे शाम में समदा वार्ड 14 के लोगों की नजर राजपुर कैनाल के पूर्वी किनारे पड़े महिला के शव पर पड़ी। महिला का शव दिखाई देने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में घटना की जानकारी आसपास के क्षेत्रों में भी फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रतनपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की ...