सुपौल, सितम्बर 10 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियोजन के लिए 213 अभ्यर्थियों का पदवार साक्षात्कार 15 से 24 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और स्थल की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी दी जाएगी।

साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कार्यक्रम के अनुसार अनुसेवक पद के 85 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15, 17 और 18 सितंबर को होगा। 15 सितंबर को क्रमांक एक से 30, 17 सितंबर को 31 से 60 तथा 18 सितंबर को 61 से 85 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके अलावे रात्रि प्रहरी के 73 अभ्यर्थियों क...