Supaul News: सुपौल : कृष्णा रुकमणी ट्रेडर्स में किसानों को मिलेगी सुविधा
सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड की लक्ष्मीनियां पंचायत के ललितग्राम में सोमवार को 'कृष्णा रुकमणी ट्रेडर्स' (खाद, बीज एवं दवा भंडार) का भव्य उद्घाटन हुआ। लक्ष्मीनियां पंचायत की मुखिया चांदनी कुमारी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और प्रोपराइटर रौनक राज को शुभकामनाएं दीं। मुखिया चांदनी कुमारी ने कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय किसानों को उन्नत बीज, गुणवत्तापूर्ण खाद और कृषि रक्षा दवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और पैसे की बचत होगी। वहीं, प्रोपराइटर रौनक राज ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। समारोह में मदन झा, भुवन झा, ङोमी राय, अशोक कुमार झा, मो. बुद्धू सहित कई जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.