Supaul News: सुपौल : कृषि वैज्ञानिक ने कम पानी में दवा छिड़कने से बचने की दी सलाह
सुपौल, सितम्बर 23 -- Supaul News: बसंतपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में बुधावर को आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने धान की फसल को बीमारियों से बचाने को लेकर किसानों को अहम जानकारी दी। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को शीथ ब्लाइट बीमारी की पहचान, उसके सटीक नियंत्रण और सही तरीके से दवा के छिड़काव की विस्तृत जानकारी दी।
कृषि विशेषज्ञों की सलाह गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र राघोपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नित्यानंद ने बताया कि सुपौल जिले में लगभग 1.06 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है। वर्तमान में धान की फसल पर शीथ ब्लाइट का प्रकोप देखा जा रहा है। यह बीमारी पौधे की निचली पत्तियों से शुरू होती है, जिस पर चितकबरे, सफेद या काले धब्बे बनने लगते हैं। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण न पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.