Supaul News: सुपौल : कुशहा में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक आयोजित
सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के कुशहा गांव के वार्ड 6 में बुधवार को हनुमान मंदिर के प्रांगण में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोपाल यादव ने की। बैठक में पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की नशा के सेवन करते हुए पकड़े जाने पर 25 हजार रुपये जुर्माना और नशीले पदार्थ बेचते हुए पकड़े जाने पर 51 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा। वही बैठक में समाजिक निर्णय को नहीं मानने वाले लोगों से जुर्माना की राशि भी वसूल की गई। ग्रामीणों ने सर्व समिति से कुशहा गांव को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया गया। नशामुक्ति कार्यक्रम के सफलता को लेकर प्रत्येक रविवार को बैठक करने का निर्णय लिया गया इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.