Supaul News: सुपौल : किसान सलाहकार के पंचायत भवन नहीं आने से किसानों में नाराजगी
सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। कमलपुर पंचायत के किसानों ने आरोप लगाया है कि पंचायत के किसान सलाहकार रामावतार मंडल नियमित रूप से पंचायत भवन स्थित कार्यालय नहीं आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी वे पंचायत क्षेत्र में आते हैं तो पंचायत भवन में बैठने के बजाय अपने परिचित लोगों के यहां ही बैठते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की ओर से किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सभी किसानों तक नहीं पहुंच पाती है। केवल किसान सलाहकार से जुड़े कुछ लोगों को ही योजनाओं की सूचना मिलती है, जिससे अन्य किसान लाभ से वंचित रह जाते हैं। किसानों ने पंचायत भवन में नियमित रूप से किसान सलाहकार की उपस्थिति सुनिश्चित करने और सभी किसानों को योजनाओं की समान रूप से जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में अनुमंडल कृषि पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.