सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर रविवार को सुपौल में केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- टाउनशिप के नाम पर किसानों की जमीन की लूट हो रही: नवलकिसानों की मांगें किसान नेताओं ने गांधी मैदान से जुलूस निकाला, जो नौआना कचहरी रोड, स्टेशन चौक होते हुए लोहिया नगर चौक पहुंचा। लोहिया नगर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अच्छेलाल मेहता और जिला सचिव सह पिपरा विधानसभा के पूर्व माले प्रत्याशी अनिल कुमार ने किया। नेताओं ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे व...