Supaul News: सुपौल : किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दी कीट प्रबंधन की जानकारी
सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: पिपरा, एकसंवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार, कीट प्रबंधन और फसलों में लगने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक नित्यानंद राय ने कहा कि खरीफ मौसम में धान, मक्का, दलहन में लगने वाले कीट एवं रोगों की समय पर पहचान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग और खेतों की नियमित निगरानी की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान रासायनिक दवाओं का प्रयोग बिना जानकारी के न करें। हमेशा अनुशंसित मात्रा और सही विधि का पालन करें। इससे लागत कम होगी और उत्पादन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.