सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर से थरबिटिया रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग की कथित लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रिक्शा स्टैंड के समीप एक आटा फैक्ट्री के कचरे की निकासी के लिए सड़क के ऊपर से पाइप ले जाया गया है। पाइप को सीमेंट के एलटी पोल में बांधा गया है, जबकि इसी के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गुजर रहा है। सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के नीचे सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है। ऐसे में विद्युत तार टूटने या किसी अन्य कारण से पाइप के संपर्क में आने पर गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: श्यामपुर भटपुरा में जर्जर बिजली लाइन बनी खतरास्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय लोगों के अनुसार किशनपुर से थरबिटिया जाने वाला यह प्रमुख मार्ग ...