Supaul News: सुपौल : किशनपुर में 1158 लाभुकों का राशन कार्ड से हटा नाम
सुपौल, जुलाई 20 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में राशन कार्डधारकों के सत्यापन अभियान के तहत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1158 लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ये सभी लाभुक सरकार द्वारा निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे।
अपात्र लाभुकों की पहचान अपात्र लाभुकों की पहचान के बाद उनका नाम राशन कार्ड सूची से विलोपित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 157276 लाभुक राशन योजना का लाभ ले रहे थे। विभागीय जांच के बाद अब तक 1158 लाभार्थियों का नाम सूची से हटाया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पात्र लोगों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
लाभुकों की स्थिति विभाग के मुताबिक जिन लाभुकों का नाम हटाया गया है, उनमें ऐसे लोग शामिल हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.