सुपौल, जुलाई 7 -- Supaul News: किशनपुर, एक सवाददाता। थाना क्षेत्र में इन दिनों बड़ी संख्या में शराब बरामद हो रही है। गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुर थाना के एएसआई पंकज कुमार द्वारा मंगलवार को दिन के दो बजे में थाना से करीब एक किलोमीटर की दुरी पर पश्चिम दिशा शिवपुरी पंचायत के बेलही गांव के वार्ड 9 से एक सुनसान घर में रखी 750 एमएल का 83 बोतल में 62.250 लीटर रॉयल ग्रीन व 180 एमएल के 664 पीस में 119.520 लीटर रॉयल ग्रीन विदेशी शराब बरामद हुई। इस बाबत इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया गया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद बेलही गांव जाकर छापेमारी की गई तो एक सुनसान घर से 14 कार्टन एवं तीन बोरा में रखी कुल 180 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जबकि कारोबारी मौके से भाग निकला। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्द...